Search This Blog

दिलों में खुंदक चेहरों

दिलों में खुंदक चेहरों पर मुस्कान रखते हैं वो नज़रों से छुपा कर तीर कमान रखते हैं मौका मिलते ही उतार देते हैं तीर दिल में ग़ज़ब है कि फिर भी वो शीरी ज़ुबान रखते हैं कैसा ये शहर यहां हर तरफ यही शोर है कि यहाँ के लोग अपनी जेबों में ईमान रखते हैं किसी भूखे को एक निबाला न दे सके कभी फिर भी ज़न्नत पाने का वो अरमान रखते हैं...